हरिद्वार: सुमन नगर में बाईक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, गढ़मीरपुर निवासी एक की मौत, दूसरा हायर सेंटर रेफर
रविवार देर रात सुमननगर मार्ग पर घर लौट रहे बाईक सवार दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार गढ़मीरपुर निवासी शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में अहसान बुरी तरह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है, ड्राइवर फरार है