हरिद्वार: हरिद्वार-ऋषिकेश वाया चीला मार्ग पर घासीराम स्रोत उफनाया, जान हथेली पर रखकर स्रोत पार कर रहे लोग
पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार - ऋषिकेश वाया चीला मार्ग पर घासीराम स्त्रोत उफना गया है। भारी बारिश के चलते भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा भी आ रहा है। जिसके चलते सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंचे उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्थिति का ज्यादा लिया और लोगों से स्रोत को न पार करने की अपील की।