सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में “सेवा सेतु शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष जानकी बाई कुसरो, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह, तहसीलदार श्रुति धुर्वे, समीर शर्मा, जनपद सदस्य, समस्त सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #SevaKiKahani #SevaSetu
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Oct 6, 2026