संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित वडनगरदृवाराणसी सेवा यात्रा की 25वीं वर्षगांठ बाइक यात्रा का मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। “वडनगर से वाराणसी, वाराणसी से वडनगर” के संदेश और “सेवा संकल्प कलश” के साथ निकली बाइक रैली ने जिले में पहुंचकर सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। वडनगर से पहुंची बाइक रैली का नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरीटोला में जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सरजू यादव, राहुल टिकरिया, अंकुश सिंह, अंकित शर्मा, शानू कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan