जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत खड़गवां परिसर में सेवा सेतु अभियान का जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और विभागीय सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, पंचायत सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं और हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी ली। साथ ही स्टॉलों पर पहुंचे ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #sevasetu