Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

News in Kotadol

नशे के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। अभियान के तहत देशभर में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह यानी लगभग दो वर्षों तक जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा।  राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर देश के 10 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, युवा, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन तथा ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़े। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव एवं कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मां शारदा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, अनीता एवं माधुरी, डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, एसडीएम लिंगराज सिदार, एसडीओ एलक्सियूस टोप्पो, प्राचार्य रामाश्रम शर्मा, संजीव कुमार, श्रीमती अर्चना वैष्णव, जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल, विनोद पाण्डेय, टी. विजय गोपाल राव, जी.पी. बुनकर एवं परमेश्वर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं युवा उपस्थित रहे।

#chhattisgarh #mcbdistrict

नशे के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। अभियान के तहत देशभर में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह यानी लगभग दो वर्षों तक जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा। राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर देश के 10 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, युवा, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन तथा ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़े। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव एवं कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मां शारदा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, अनीता एवं माधुरी, डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, एसडीएम लिंगराज सिदार, एसडीओ एलक्सियूस टोप्पो, प्राचार्य रामाश्रम शर्मा, संजीव कुमार, श्रीमती अर्चना वैष्णव, जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल, विनोद पाण्डेय, टी. विजय गोपाल राव, जी.पी. बुनकर एवं परमेश्वर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं युवा उपस्थित रहे। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 3, 2026

वन्दे देवम् उमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्॥ 

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#SawanSomwar #Mahadev #हर_हर_महादेव #प्रथम_सोमवार #श्रावण_मास

वन्दे देवम् उमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणम्। वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्॥ पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #SawanSomwar #Mahadev #हर_हर_महादेव #प्रथम_सोमवार #श्रावण_मास

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 3, 2026

देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम' एक महत्वपूर्ण पहल है। एमसीबी जिले के युवा श्रेष्ठ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून से मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता बढ़ेगी और योग्य अभ्यर्थियों को उनका उचित अवसर मिलेगा।

#AntiPaperLeak #YouthFirst #NarendraModi #ExamReforms #mcbdistrict

देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम' एक महत्वपूर्ण पहल है। एमसीबी जिले के युवा श्रेष्ठ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून से मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता बढ़ेगी और योग्य अभ्यर्थियों को उनका उचित अवसर मिलेगा। #AntiPaperLeak #YouthFirst #NarendraModi #ExamReforms #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 3, 2026

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंच सके।

#chhattisgarh #mcbdistrict

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंच सके। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026

बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण 📚🏫

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं एवं पोषण सेवाओं का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल, पोषण और अन्य सुविधाओं को समयबद्ध रूप से बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

#chhattisgarh #mcbdistrict

बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण 📚🏫 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं एवं पोषण सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल, पोषण और अन्य सुविधाओं को समयबद्ध रूप से बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026

बेहतर खेल सुविधाएं, खिलाड़ियों की निखरती प्रतिभाएं।

खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

#KheloChhattisgarh #SportsInfrastructure #SportsDevelopment #Chhattisgarh 

@kheloindia
 
@vishnudsai
 
@ChhattisgarhCMO
 
@CGgoodgov
 
@SportsywCg

बेहतर खेल सुविधाएं, खिलाड़ियों की निखरती प्रतिभाएं। खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है। #KheloChhattisgarh #SportsInfrastructure #SportsDevelopment #Chhattisgarh @kheloindia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGgoodgov @SportsywCg

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर , किसानों से किया सीधा संवाद 🌾

विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लालपुर, पसौरी, चरवाही और सेमरिया के दौरे के दौरान कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद कर खेती की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने दलहन-तिलहन बीज उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण और व्यावसायिक खेती का अवलोकन करते हुए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दौरे के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों के कार्य की सराहना की गई। साथ ही निर्माणाधीन भगमड़िया तालाब और घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित मैदानी निरीक्षण से ही शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।

#chhattisgarh #mcbdistrict

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर , किसानों से किया सीधा संवाद 🌾 विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लालपुर, पसौरी, चरवाही और सेमरिया के दौरे के दौरान कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद कर खेती की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने दलहन-तिलहन बीज उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण और व्यावसायिक खेती का अवलोकन करते हुए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। दौरे के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों के कार्य की सराहना की गई। साथ ही निर्माणाधीन भगमड़िया तालाब और घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित मैदानी निरीक्षण से ही शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।

पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

#श्रावण_मास #हर_हर_महादेव #HarHarMahadev #OmNamahShivaya #Sawan 

@vishnudsai
 
@ChhattisgarhCMO
 
@CGCultureDeptt

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V #श्रावण_मास #हर_हर_महादेव #HarHarMahadev #OmNamahShivaya #Sawan @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 30, 2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#chhattisgarh #mcbdistrict

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 29, 2026