धनतेरश पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उऱई श्री आनन्द सिंह एवं कोतवाली उऱई पुलिस बल के साथ नगर उऱई के प्रमुख बाजार और व्यस्त मार्गों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और दुकानदारों व व्यापारी बन्धुओं से संवाद स्थापित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी। जालौन पुलिस जनसामान्य की सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।