मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता पर विशेष जोर, डीएम ने की फीडिंग कार्यों की जांच
तहसील माधौगढ़ में फार्म-6, 7 एवं 8 की कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा की गई फीडिंग का किया सत्यापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने तहसील माधौगढ़ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फार्म-6, 7 एवं 8 की की गई ऑनलाइन फीडिंग का सत्यापन किया। जांच के दौरान विभिन्न प्रविष्टियों का मिलान किया गया। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्य में सावधानी और सटीकता बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि मतदाताओं से संबंधित विवरण त्रुटिरहित रहें और किसी भी पात्र मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने में असुविधा न हो।