पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-
पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा आज कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान -
पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न का सूक्ष्म अवलोकन किया गया -
- थाना कार्यालय, मालखाना एवं हवालात
- मिशन शक्ति केंद्र तथा महिला व साइबर हेल्प डेस्क
- अपराध रजिस्टर, एचएस इंडेक्स तथा आगंतुक रजिस्टर सहित समस्त अभिलेख
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश -
मामलों की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष माधौगढ़ को निर्देशित किया गया कि -
1. लंबित प्रकरणों एवं विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
2. वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी करें।
3. थाने के सभी अभिलेखों के रख-रखाव को अनिवार्य रूप से अद्यतन रखें।
4. महिला व साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्यवाही की जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष बल दिया।