घाटमपुर: ग्रामीणों के विरोध के बाद पेड़ काटने वाले माफिया भागे
बिरसिंहपुर गांव के पास उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई,जब कुछ लोग सरकारी हाइड्रा और इलेक्ट्रॉनिक कटर लेकर सड़क किनारे लगे छायादार और प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों को काटकर गिराने लगे।मठेश्वर मंदिर के पास पेड़ों की कटाई शुरू हुई तो गुरुवार दोपहर 3 बजे ग्रामीण एकजुट हो गए और इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का रुख देखकर मशीन वापस लेकर चले गए।