गुना: पोषण ट्रैकर एप पर ई-केवाईसी के ₹200 लेने पर कलेक्टर ने बमोरी ब्लॉक समन्वयक को किया बर्खास्त
गुना जिले में महिला बाल विकास विभाग के तहत आउटसोर्स ब्लॉक समन्वयक पोषण अभियान बमोरी पद पर पदस्थ राजेंद्र राय की 3 अप्रैल को सेवा समाप्त की गई। कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने बताया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से पोषण ट्रैक्टर में ई केवाईसी करने की एवज में ₹200 की मांग की समिति ने जांच की, सही पाई गई। प्राप्त प्रतिवेदन पर सेवा समाप्त की गई है।