पटियाली: पटियाली क्षेत्र के मेदपुर ईंट भट्टे पर मजदूर की हत्या का खुलासा, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटियाली क्षेत्र में मजदूर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 6 मार्च को मेदपुर मार्ग स्थित किसान ईंट भट्टा के पास 45 वर्षीय आदिल का शव मिला था। जांच में पाया गया कि 5 मार्च की रात हुए विवाद में साथियों ने ही मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।