लखीसराय: सूरजगढ़ा की बहू सुमन ने संघर्ष से हासिल की पीएचडी, पिता और भाई की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत
कहते हैं हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी रह नहीं रोक सकती.सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर निवासी प्रभाकर सिंह की पुत्रवधू एवं रवीश कुमार की पत्नी सुमन कुमारी ने इसे सच कर दिखाया.मंगलवार पूर्वाह्न 9 बजे सुमन के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पिता और भाई की सड़क दुर्घटना में मौत के गहरे सदमे के बावजूद सुमन ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की.