हायाघाट: मिथिला में मधुश्रावणी पर्व का धूमधाम से समापन, टेमी दागने के बाद हुआ सिंदूरदान का रस्म
मिथिला में नवविवाहिताओं का प्रसिद्ध पर्व मधुश्रावणी आज हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो गया। पूरे मिथिलांचल में नवविवाहिताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पर्व के अंतिम दिन विशेष रस्में निभाई गईं। समापन के अवसर पर टेमी दागने की रस्म के बाद सिंदूरदान की परंपरा निभाई गई। इस दौरान नवविवाहिताओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।