हायाघाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त विनोद शर्मा, पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र शर्मा, निवासी रसुलपुर, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में हायाघाट थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।