कोंडागांव: कोंडागांव में नकली नोट तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कांग्रेसी होने का किया दावा, आरोपी के बयान का वीडियो आया सामने
कोंडागांव जिले के फ़रसगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को 210 नग ₹500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार व्यक्ति के मोटरसाइकिल पर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी लिखा होने के कारण मीडिया ने आरोपी को कांग्रेसी नेता बताया था।कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में बयान जारी करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति से संबंध होने से इनकार कर दिया।