आज दिनांक 24.09.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी मोहम्मद जफर हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के सभी अंचलों में चल रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा, ई-मापी, जमाबंदी सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश एवं समय-सीमा के अनुसार मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
अभियान बसेरा की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों को पात्र लाभुकों से संबंधित आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार जांच करते हुए उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निदेश दिया गया। दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटियों के सुधार तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने ई-मापी से संबंधित आवेदनों का भी समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को राजस्व से जुड़ी सेवाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से लंबित मामलों की लगातार निगरानी करें।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#ReviewMeeting
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
26 views | Patna, Bihar | Sep 24, 2026