मोहम्मदगंज: जलजमाव से पिपरा बांध-करंडा का आवागमन ठप, ग्रामीणों ने तत्काल समाधान की मांग की
मोहम्मदगंज प्रखंड में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से भजनिया पंचायत के पिपरा बांध, निमतर एवं आशिकनगर (करंडा) क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जलजमाव के कारण इस मार्ग पर आवागमन भी लगभग ठप हो गया है।