ड्यूटी के दौरान शहीद दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को 11.41 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
जालौन। जनपद जालौन में नियुक्त पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद होने पर पुलिस परिवार की ओर से उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने एक दिन के वेतन से धनराशि एकत्र कर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह (कोतवाली उरई), उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव (कोतवाली उरई), आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई) और आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल) 5 मई 2026 को हरियाणा के जनपद नूंह में ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में शहीद हुए थे।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति पुलिस परिवार की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्वैच्छिक रूप से एक दिन के वेतन से संकलित धनराशि के चेक प्रदान किए गए।
उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह की पत्नी तथा आरक्षी अशोक कुमार की माता को कुल 11,41,500 रुपये की धनराशि के चेक पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा प्रदान किए गए। पुलिस विभाग ने इस सहयोग के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहयोग की भावना व्यक्त की।
Orai, Jalaun | Sep 18, 2026