कांग्रेस भवन , चाईबासा में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस भवन परिसर में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत की दूरदर्शी परिकल्पना की थी।