महरौनी: महरौनी स्थित अजितनाथ धाम मंदिर में दीक्षार्थियों की गोद भराई में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ा
महरौनी स्थित 1008 अजीत नाथ धाम दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में परम पूज्य आर्यिका माता 105 विषाश्री माताजी के पावन सानिध्य में दीक्षार्थियों की गोद भराई का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।