Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
onlynewsbihar1
नीट पुनर्परीक्षा को लेकर लखीसराय प्रशासन सख्त, 200 मीटर दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानें।
Lakhisarai, Lakhisarai
| Jun 19, 2026
MORE NEWS
लखीसराय में दो शराब त*स्कर एवं चार शराबी को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार #bihar #lakhisarai #Crime #Excise
Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 19, 2026
मोबाइल टावर स्थापना और 72वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक लखीसराय में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के दूरस्थ एवं सेवा-वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना तथा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि दूरसंचार मंत्रालय, भारत सरकार ने जिले में चार नए मोबाइल टावर स्थापित करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम के निकट मोरवे डैम के पीछे का क्षेत्र, लटिया भगवा टोला (कोरासी) तथा सतघरवा महाजनवा को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। इन टावरों के स्थापित होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि उपलब्धता, आवश्यक अनुमतियों और अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर संचार सुविधा से शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी। बैठक में बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। जिले में परीक्षा संचालन के लिए 10 संभावित परीक्षा केंद्रों के चयन पर विचार किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 19, 2026
बिहार दर्शन' से बदलेगी लखीसराय की तस्वीर, छह पर्यटन स्थलों के विकास की तैयारी लखीसराय। बिहार सरकार के बिहार दर्शन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पर्यटन विकास की संभावनाओं और विभिन्न स्थलों के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला पदाधिकारी ने कहा कि लखीसराय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध जिला है, जहां पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पर्यटन स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।बैठक में जिले के छह संभावित पर्यटन स्थलों के विकास पर विचार किया गया। इनमें जनजातीय पर्यटन, ट्रेक पर्यटन, कृषि पर्यटन, ग्राम पंचायत पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कुंदर बराज एवं मोरबे डैम को जल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है।इसके अलावा पर्यटकों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था के लिए बड़हिया जिला परिषद भवन, आरसीडी गेस्ट हाउस, कुंदर बराज सर्किट हाउस एवं जिला सर्किट हाउस को होम-स्टे मॉडल के तहत विकसित करने पर भी चर्चा हुई।डीएम ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा हस्तशिल्प, स्थानीय खान-पान, होम-स्टे और अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवहारिक सुझाव देने और पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 19, 2026
नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में दिलाई गई शपथ लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में शुक्रवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती बंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत अधीनस्थ कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में 17 जून से 26 जून तक पूरे देश में "नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान निर्धारित की गई है।उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण कार्यालय के कर्मियों को भी नशा न करने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 19, 2026
नीट पुनर्परीक्षा को लेकर लखीसराय प्रशासन सख्त, 200 मीटर दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानें। - Lakhisarai News