नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में दिलाई गई शपथ
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में शुक्रवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती बंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत अधीनस्थ कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में 17 जून से 26 जून तक पूरे देश में "नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान निर्धारित की गई है।उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण कार्यालय के कर्मियों को भी नशा न करने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।