सुरक्षा में सेंध: गौशाला कमान से आजीवन कैदी फरार
शौचालय गया, 20 मिनट बाद गायब; 13 साल से जेल में था, 15 बार ले चुका था अस्थाई मुक्ति अवकाश
सतना। केंद्रीय जेल सतना की गौशाला कमान से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 52 वर्षीय अच्छेलाल प्रजापति सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। बुधवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच वह मंदिर के पास बने शौचालय में गया और करीब 20 मिनट बाद भी नहीं लौटा। तलाश करने पर उसके फरार होने का पता चला। अमरपाटन निवासी अच्छेलाल को धारा 302 में 14 अक्टूबर 2014 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी और वह करीब 13 साल 3 माह से जेल में था। खास बात यह है कि वह 2021 से 15 बार अस्थाई मुक्ति अवकाश ले चुका था और 2022 से जेल मुख्यालय के आदेश पर गौशाला कमान में भेजा जा रहा था। बंदी का निगरानी व्यवस्था से निकल जाना जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई, तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं। मामले में जिम्�
Unchahara, Satna | Oct 6, 2026