तोकापाल: भाजपा के 12 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत ग्राम राजूर में श्रीमती पदमनी यादव के प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश संपन्न
Tokapal, Bastar | Jun 20, 2026 भाजपा के 12 साल बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजूर में श्रीमती पदमनी यादव के प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने हितग्राही को नवीन आवास में प्रवेश की शुभकामनाएँ देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु पौधारोपण भी किया ।