बांदा:-जनपद बांदा NH 232 तिंदवारी में विकास की पोल खोलती जलभराव की समस्या!
तिंदवारी तेरही मोड़,लगभग 15 ग्राम पंचायत एवं लखनऊ कानपुर इलाहाबाद फतेहपुर फैजाबाद बस्ती सुल्तानपुर –बांदा सतना छतरपुर चित्रकूट मार्ग
जून महीने से लेकर आज तक तिंदवारी तेरही मोड़ पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जलभराव के कारण अक्सर दो पहिया चार पहिया बस ट्रक साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
आखिर कब तक आम जनता इस परेशानी को झेलती रहेगी?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
यहां की जनता का कहना है तिंदवारी विधानसभा के आदरणीय माननीय मंत्री जी से एक सवाल है
साहब,जनता ने आपको इसलिए जिम्मेदारी सौंपी है कि आप उनकी समस्याओं का समाधान करें।
सिर्फ फोटो खिंचवाने और प्रचार करने से विकास नहीं होता।
विकास तब होता है,जब जनता को जमीन पर उसका असर दिखाई दे।
जून से सितंबर आ गया,लेकिन तिंदवारी तेरही मोड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है।
आखिर पानी की निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही है?
यह किसी राजनीतिक विरोध का विषय नहीं,
बल्कि आम जनता की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का सवाल है।
हमारी मांग है कि आदरणीय माननीय मंत्री जी साहब और संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करें,
जलभराव हटवाएं और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
आदरणीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि साहब,
जनता को फोटो नहीं,काम चाहिए!
सड़क पर जमा पानी हटाना कोई एहसान नहीं,
बल्कि जनता की बुनियादी जरूरत है।
आज हजारों लोग छोटी बड़ी गाड़ी सवार गिर रहे हैं,
कल कोई बड़ा हादसा हो गया तो उसकी जवाबदेही कौन लेगा?
जिला प्रशासन बांदा से भी अनुरोध है कि इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
विकास का असली प्रमाण प्रचार नहीं,जनता को मिलने वाली सुविधाएं हैं!
#ramkeshnishad
#dmbanda
#bandapwd
#मंडलाआयुक्तबांदा
#UPGovernment
#upcycling
#CMYogiAdityanath
#बांदा
#BandaEnVivo
#NH
#TINDWARI
Banda, Banda | Sep 29, 2026