बांदा:महिला छात्रावास को लेकर ABVP का आंदोलन का ऐलान
17 साल से अधूरे महिला छात्रावास के संचालन की मांग, ABVP ने दी अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा में लंबे समय से तैयार महिला छात्रावास को अब तक संचालित न किए जाने का मुद्दा उठाया।
जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास तत्काल शुरू कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में छात्रावास भवन की मरम्मत, खेल मैदान में बाउंड्री निर्माण, नवीन खेल सामग्री उपलब्ध कराने, पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था समेत छात्रहित से जुड़ी 9 मांगें रखी गईं।
ABVP ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
संगठन ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
#एबीवीपी
#Abvp
#बीजेपीसरकार
#pjnpgcollege
#citymajistredbanda
Banda, Banda | Sep 28, 2026