दूनी: घाड पुलिस ने अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की ज़ब्त, अवैध खनन सहित मामला दर्ज, चालक फरार
टोंक जिले के घाड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारनेट रोड क्रेशर के पास से अवैध पत्थरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है । पुलिस ने बताया कि अवैध खनन परिवहन की खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया है । पुलिस को देखकर चालक मौका पाकर फरार हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज करने संधान शुरू कर दिया है।