दूनी: दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त, चालक फरार, मामला दर्ज
टोंक जिले के दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बनास नदी पहुंची तो अवैध बजरी भरकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली चालक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।