दूनी: दूनी क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से हादसे को न्यौता, परिवहन व विद्युत विभाग पर लोगों में नाराजगी
Duni, Tonk | Jan 30, 2025 टोंक जिले के दूनी सहित क्षेत्र में इन दोनों धड़ल्ले के साथ ओवरलोड वाहन दिन और रात दौड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के झूलते हुए तारों को पार कर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से जाम जैसे हालात हो रहे हैं। जबकी जिम्मेदार विभाग बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं। दौड़ते हुए लोड वाहनों से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।