दूनी: दूनी सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अनेक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Duni, Tonk | Jan 26, 2025 टोंक जिले के दूनी सहित उपखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। देश भक्ति गीतों का नाटक कर देश के संविधान के बारे में बताया। इस दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।