मौदहा: बरभौली चौकी के समीप बारह वर्षीय किशोर की सब्जी बेचकर घर वापस आते समय अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से हुई मौत
रीवन गांव निवासी प्रिंस पुत्र विजय सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। सब्जी बेचकर मवई की बाजार से वापस आते समय बरभौली चौकी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल ने लघु शंका के लिए टेम्पो से उतरे किशोर को चपेट में ले लिया और भाग गया। लहूलुहान हालत में पिता ने पुत्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।