मौदहा: मौदहा कस्बे के राठ तिराहे से प्रतिबंधित लकड़ी मिलने पर वन विभाग ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर की कार्यवाही
क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने दलबल के साथ नेशनल हाईवे पर पहुंचकर राठ तिराहा के पास प्रतिबंधित पलाश से लदे ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिबंधित लकड़ी महोबा से सुमेरपुर की ओर जा रहा थी। प्रतिबंधित पलाश की लकड़ी ले जा रहे पवन पुत्र रामसजीवन निवासी मुंडेरा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।