मौदहा: बिंवार कस्बे में राठ रोड में बाइक की टक्कर से चरवाहा हुआ घायल
मौदहा क्षेत्र के बिंवार कस्बे में राठ रोड में कोठी के पास एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने बकरी चराकर वापस आ रहें वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष बिवांर ने बताया कि एक चरवाहे को बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।