मौदहा: मौदहा कोतवाली प्रभारी ने नगर के संभ्रान्त लोगो के साथ बैठक कर सुरक्षा का दिया भरोसा
बुधवार को कोतवाली मौदहा का चार्ज सम्भालते हुए निरीक्षक रामआसरे सरोज ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों, धर्म गुरुओं व व्यापार मंडल सहित अन्य लोगों से रूबरू होकर नगर में शांति व्यवस्था को लेकर मीटिंग की। नवागन्तुक प्रभारी ने मुख्य रूप से बाजार में सीसी कैमरे लगवाने के पर जोर दिया। वहीं एसएस आई पंकज तिवारी ने नाबालिक बच्चों द्वारा ई-रिक्शा न चलवाने की अपील की है।