मौदहा: अरतरा रेलवे क्रासिंग में रेलवे ट्रैक से स्कूटी टकराने से ग्राम प्रधान के पिता की हुई मौत, स्कूटी सवार साथी घायल
पुलिस के अनुसार अरतरा रेलवे क्रासिंग में इनका वाहन अनियंत्रित होकर सीधा रेलवे ट्रैक से टकरा गया था। बताते हैं कि अंधेरा होने की वजह से अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के मोड़ पर अनियंत्रित स्कूटी मुड़ न पाने के कारण मृतक सीधा रेलवे ट्रैक से टकराकर गिर गए। जिससे सिर में चोट लगने से राजनारायण की मौत हो गई जबकि घायल हुये अवधेश का इलाज सीएचसी मौदहा में किया जा रहा है।