मौदहा: पुल के निर्माण की मांग को लेकर बैजेमऊ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बुधवार को दोपहर में पुल के निर्माण की मांग को लेकर बैजेमऊ के सैकड़ो ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन औऱ सरकार से पुल का निर्माण कराये जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पुल के द्वारा वह बाँदा जिले में आसानी से पहुंच सकेंगे। अभी उन्हें बाँदा जाने के लिए करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।