रौन: क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
भिण्ड.. कांग्रेस सेवादल ने आज भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने किया। जबकि मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, रहे।सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ता माधोगंज हाट किला रोड पर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित होकर उनको श्रद्धांजलि दी