चित्तौड़गढ़: चंद्रभान सिंह आक्या MLA ने कहा- सेंट्रल और स्टेट में हमारी सरकार है, इसलिए जनता विकास को लेकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी
शहर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को अपने वार्ड कैंडिडेट के लिए मधुबन में मतदान किया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल और स्टेट में भाजपा की सरकार है इस कारण और विकास को लेकर जनता चित्तौड़गढ़ में भी पार्टी का ही बोर्ड बनाएगी. पिछले बोर्ड में कांग्रेस द्वारा शहर के लिए कुछ भी नहीं किया गया और केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा.