पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर में नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 की चुनाव कि तैयारियों को लेकर प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं एसपी अमित रेनू ने टाटा कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर डिस्पैच सेंटर, महिला कॉलेज स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।