खानपुर: खैरी के महादेव मंदिर छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, एमएलसी बंसीधर ब्रजवासी भी मौजूद
समस्तीपुर खानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को खानपुर प्रखंड की खैरी पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान एवं पूरे भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महादेव मंदिर खैरी स्थित छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड