टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 24 घंटे में 1.5 इंच औसत बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई
टीकमगढ़ जिले मे पिछले दो दिनो से मानसून सक्रिय है रुक- रुक कर हो रही बारिश से रविवार को जिले में औसतन 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को 1.3 इंच बारिश हुई थी। इस तरह बीते 48 घंटे में जिले में कुल 2.8 इंच औसत बारिश रिकार्ड की गई चालू मानसून सत्र में जिले मे अब तक औसतन 17.1 इंच बारिश दर्ज की गई है जो पिछले साल इसी अवधि तक 45.4 इंच बारिश हो चुकी थी।