फिरोजाबाद घंटाघर पर व्यापारियों ने सरकार को दी सीधी चुनौती बोले अब हिसाब होगा!
जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी और युवा व्यापारी नेता कौशल किशोर उपाध्याय ने घंटाघर गाँधी पार्क में धरने से ऐलान किया - UPI पर MDR लगाया तो पूरे फिरोजाबाद की दुकानें बंद कर सड़क पर उतरेंगे।
रविंद्र लाल तिवारी ने कहा - पहले बोला कैशलेस अपनाओ, अब उसी पर काला कानून लाकर जेब काट रहे हो। ये व्यापारियों का उत्पीड़न है, बर्दाश्त नहीं होगा। 2 अक्टूबर को प्रदेश भर में आंदोलन होगा, 2027 और 2029 में इसका हिसाब होगा।
कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा - छोटे दुकानदार ऑनलाइन और UPI के बोझ से पहले ही टूट चुके हैं, अब नया टैक्स उनकी कमर तोड़ देगा। सरकार को व्यापारियों की सुननी होगी।
खास बात - इस धरने में व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल सहित हिंदू-मुस्लिम सभी व्यापारी एक साथ एक मंच पर बैठे, एक स्वर में बोले - MDR वापस लो!
आपका क्या कहना है - UPI पर चार्ज लगना चाहिए? कमेंट में बताओ!
Follow करो - DDM NEWS
#Firozabad #RavindraLalTiwari #KaushalUpadhyay #FirozabadNews #UPIMDR #VyaparMandal #Ghantaghar #ViralNews #BreakingNews #DDMNews #FirozabadBand #UPNews #VyapariEkta #TrendingNews