अमित भगत हत्याकांड में नया मोड़! चार लोगों के नाम से निकाली गई प्रतीकात्मक अर्थी का वीडियो वायरल, इलाके में मचा हड़कंप
अररिया। बिहार के अररिया जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंसी में अमित भगत की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में एक नया मामला सामने आया है। चार लोगों के नाम से निकाली गई प्रतीकात्मक अर्थी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं और दहशत का माहौल है।
वायरल वीडियो में बांस-फूस से बने चार पुतले दिखाई दे रहे हैं, जिन पर सफेद कपड़े लपेटे गए हैं। प्रत्येक पुतले के साथ कागज पर नाम लिखे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बीच में मिट्टी का घड़ा और जलता हुआ दीया भी रखा गया है।
बताया जा रहा है कि इन चार नामों में कुआड़ी थाना क्षेत्र के तीन और पहुंसी के एक व्यक्ति का नाम शामिल है। इनमें एक महिला का नाम होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इन नामों और वीडियो के पीछे की मंशा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर चार लोगों के नाम से प्रतीकात्मक अर्थी निकालने का मकसद क्या है? क्या इसका अमित भगत हत्याकांड से कोई संबंध है? क्या इलाके में किसी बड़ी साजिश की आशंका है?
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
#AmitBhagat #AmitBhagatMurder #AmitBhagatCase #ArariaNews #ArariaBreakingNews #ArariaPolice #KuwariThana #Pauhसी #BiharNews #BiharCrimeNews #BiharBreakingNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo #SymbolicFuneral #अमितभगत #अमितभगतहत्याकांड #अररिया_न्यूज #बिहार_न्यूज #बड़ी_खबर
Araria, Araria | Nov 16, 2026