नदबई: नदबई में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व
नदबई में मंगलवार को बछ बारस का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। कस्बे की पंजाबी कॉलोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौ माता और बछड़े की पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। महिलाओं ने व्रत रखकर गौ माता को बेसन के लड्डू और चने की दाल अर्पित की।