बांगरमऊ: नवीन मंडी गेट के सामने बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चालक गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ कोतवाली इलाके के संडीला मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।घायल युवक फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।