बांगरमऊ: शादीपुर गांव में युवक पर गिरा फर्राटा पंखा लगा करंट हालत गंभीर, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में युवक के आराम करते समय पंखे के करंट की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई.गंभीर हालत में युवक सीएचसी ले जाया गया.जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है .थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी चांद मोहम्मद उम्र 24 वर्ष पुत्र असद अली को जिला अस्पताल रेफर किया गया.