बांगरमऊ: बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ 100वाँ सफल जटिल सीजर ऑपरेशन
बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी अच्छी सुविधाओं की वजह से मरीजों के बीच अपना नाम कर रहा है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में आसिया बानो पत्नी श्री साकिर हुसैन निवासी मुंशीगंज रसूलाबाद का स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आफताब अहमद के द्वारा ऑपरेशन से सफल प्रसव कराया गया।