बांगरमऊ: जोगीकोट गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग स्थित जोगीकोट गांव के सामने तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी.सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया.