बांगरमऊ: ब्यौली इस्लामाबाद गांव में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेहटा मुज़ावर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव आते ही अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। अवैध शराब की भट्ठियों पर छापामारी तेज कर दिया है।इसी क्रम में स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के विरुद्ध क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया और सैकड़ो लीटर लहन नष्ट किया।